सार्वजनिक रूप से माफी मांगे भाजपा प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का गुस्सा भड़का।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:37 PM (IST)
सार्वजनिक रूप से माफी मांगे भाजपा प्रदेश प्रभारी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगे भाजपा प्रदेश प्रभारी

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का गुस्सा भड़का। कांग्रेस ने ऋषिकेश, मुनिकीरेती तथा डोईवाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के रेलवे रोड कार्यालय के बाहर भाजपा के प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अपमान का बदला भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ेगा। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने ऐसे व्यक्ति का अपमान किया है, जिनके पूरे परिवार ने देश के लिए शहादत दी। एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पूरा देश इसकी भ‌र्त्सना करता है, समय आने पर इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ तहरीर भी दी। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, नेता पार्षद दल मनीष शर्मा, दीपक जाटव, प्यारेलाल जुगलान, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नवीन चंद रमोला, नंदकिशोर जाटव, भारत शर्मा, एकांत गोयल आदि मौजूद थे। उधर नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती के कार्यकत्र्ताओं ने क्रांतिचौक कैलाश गेट में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंका। इस दौरान महावीर खरोला, वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेन्द्र राणा, आदि मौजूद रहे।

---------

भाजपा नेताओं की मानसिकता आई सामने

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने डोईवाला में भी भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल ने कहा कि राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए भाजपा प्रभारी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में मोहित नेगी, रणजीत सिंह, गौरव मल्होत्रा, राजबीर खत्री, जसवंत सिंह, राहुल सैनी, मनीष यादव, सागर मनवाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी