राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों ने किया सांकेतिक चक्का जाम

विस्थापन जमीन के बदले जमीन व मुआवजे की मांग को लेकर यमुना घाटी लखवाड़ व्यासी बांध प्रभावितों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:44 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों ने किया सांकेतिक चक्का जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों ने किया सांकेतिक चक्का जाम

संवाद सूत्र, कालसी : जुड्डो में यमुना घाटी लखवाड़ व्यासी बांध प्रभावित समिति के बैनर तले चल रहे धरने के 17वें दिन ग्रामीणों ने मांगों को पूरा कराने के लिए दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार को ग्रामीणों के चक्का जाम के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने भाजपा नेता जगमोहन सिंह चौहान के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को लेकर सरकार के गंभीर होने व आंदोलन को कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा भटकाने की बात कही थी। उन्होंने बयान की घोर निदा की। ग्रामीणों ने कहा यदि सरकार उनकी विस्थापन, जमीन के बदले जमीन व मुआवजे की मांग को लेकर गंभीर होती तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश न होना पड़ता। वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही वर्तमान सरकार भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चल रही है। ग्रामीणों ने शासन से कहा कि यदि शीघ्र ही तीन जनवरी 2017 के कैबिनेट के निर्णय को बहाल नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सांकेतिक जाम करने वालों में समिति अध्यक्ष नरेश चौहान, दिनेश तोमर, दिनेश चौहान, शूरवीर चौहान, सुखपाल सिंह, पूरण वर्मा, कल्लू वर्मा, ब्रह्मी तोमर, सरिता चौहान, जग्गो देवी, ऊषा पंवार, स्वीटी रावत, नत्थो देवी, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी