सीनियर महिला वनडे ट्राफी को दून पहुंचीं सभी टीमें, 31 अक्टूबर से तीन मैदानों पर होंगे मुकाबले

बीसीसीआइ के घरेलू सत्र-2021 की सीनियर महिला वनडे ट्राफी के मुकाबले खेलने के लिए इलीट ए ग्रुप की टीमें देहरादून पहुंच गई हैं। इलीट ए ग्रुप में शामिल झारखंड त्रिपुरा असम महाराष्ट्र केरल व दिल्ली की टीम विगत शनिवार को देहरादून पहुंच गई हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:41 PM (IST)
सीनियर महिला वनडे ट्राफी को दून पहुंचीं सभी टीमें, 31 अक्टूबर से तीन मैदानों पर होंगे मुकाबले
आगामी 31 अक्टूबर से दून के तीन मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून : बीसीसीआइ के घरेलू सत्र-2021 की सीनियर महिला वनडे ट्राफी के मुकाबले खेलने के लिए इलीट ए ग्रुप की टीमें देहरादून पहुंच गई हैं। आगामी 31 अक्टूबर से दून के तीन मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे।

इलीट ए ग्रुप में शामिल झारखंड, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र, केरल व दिल्ली की टीम विगत शनिवार को देहरादून पहुंच गई हैं। यहां विभिन्न होटल में टीम अभी क्वारंटाइन हैं। पांच दिन क्वारंटाइन रहने के बाद सभी टीम 29 व 30 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद 31 अक्टूबर से अभिमन्यु एकेडमी, महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज मैदान व तनुष क्रिकेट एकेडमी में मुकाबले खेले जाएंगे।

ये है कार्यक्रम

दिनांक, टीम, स्थल

31 अक्टूबर, त्रिपुरा बनाम महाराष्ट्र, स्पोट्र्स कालेज 31 अक्टूबर, झारखंड बनाम दिल्ली, अभिमन्यु एकेडमी 31 अक्टूबर, असम बनाम केरल, तनुष एकेडमी एक नवंबर, झारखंड बनाम महाराष्ट्र, स्पोट्र्स कालेज एक नवंबर, त्रिपुरा बनाम असम, अभिमन्यु एकेडमी एक नवंबर, केरल बनाम दिल्ली, तनुष एकेडमी तीन नवंबर, झारखंड बनाम केरल, स्पोट्र्स कालेज तीन नवंबर, त्रिपुरा बनाम दिल्ली, अभिमन्यु एकेडमी तीन नवंबर, असम बनाम महाराष्ट्र, तनुष एकेडमी चार नवंबर, त्रिपुरा बनाम केरल, स्पोट्र्स कालेज चार नवंबर, झारखंड बनाम असम, अभिमन्यु एकेडमी चार नवंबर, महाराष्ट्र बनाम दिल्ली, तनुष एकेडमी छह नवंबर, असम बनाम दिल्ली, स्पोट्र्स कालेज छह नवंबर, महाराष्ट्र बनाम केरल, अभिमन्यु एकेडमी छह नवंबर, झारखंड बनाम त्रिपुरा, तनुष एकेडमी

एपीएस बीरपुर व केवि सालावाला फाइनल में

जिला युवा कल्याण कार्यालय की ओर से चल रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में हैंडबाल प्रतियोगिता में एपीएस बीरपुर व केवि सालावाला ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट कब्जा लिया है। जबकि बास्केटबाल में क्लेमनटाउन एकेडमी व सेंट एगनेश एकेडमी ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-सीएयू ने महिला अंडर-19 टीम पर की धनवर्षा, उत्तराखंड के लिए जीती पहली बीसीसीआइ की ट्राफी

रविवार को पवेलियन मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में हैंडबाल के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक वर्ग में एपीएस बीरपुर और केवि सालावाला के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एपीएस बीरपुर ने 13-11 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला एसएलवी और नेहरूग्राम के बीच खेला गया। जिसमें नेहरूग्राम ने 13-7 से मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं, एपीएस बीरपुर और एसएलवी के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एपीएस बीरपुर ने 10-4 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में केवि सालावाला ने नेहरूग्राम को 14-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, परेड ग्राउंड बास्केटबाल कोर्ट में अंडर-21 बालक वर्ग में पहला मैच क्लेमेनटाउन एकेडमी और चौहान एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें क्लेमनटाउन ने 17-22 से जीत दर्ज की। बालक अंडर-17 में सेंट एगनेश और चौहान एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सेंट एगनेश ने चौहान एकेडमी को 27-18 से हराकर अगले दौर में बढ़त बनाई।

यह भी पढ़ें- BCCI की ओर से आयोजित चैलेंजर ट्राफी के लिए दो खिलाड़‍ियों का चयन

chat bot
आपका साथी