कन्याओं के जन्म से विवाह तक की योजना चला रही सरकार: जसविंदर

विकासनगर ग्राम ढकरानी में बाल विकास विभाग की ओर से कन्याओं को महालक्ष्मी किट वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:17 PM (IST)
कन्याओं के जन्म से विवाह तक की योजना चला रही सरकार: जसविंदर
कन्याओं के जन्म से विवाह तक की योजना चला रही सरकार: जसविंदर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: ग्राम ढकरानी में बाल विकास विभाग की ओर से कन्याओं को महालक्ष्मी किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार कन्याओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि कन्याओं को जन्म से लेकर उनके विवाह होने तक सरकार बेटियों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।

विकासनगर के ब्लाक प्रमुख जसविदर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकारें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को अलग नजर से देखा जाता है। उनके लालन-पालन व पढ़ाई लिखाई तक में भेदभाव बरता जाता है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं में बेटियों को विशेष सम्मान दिया गया है। बेटियों को जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी विवाह तक सरकार अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभ पंहुचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में भी बेटियों को बेटों के समान ही सुविधाएं दी जानी चाहिए। आज के समय में बेटियों ने खेल, समाज सेवा, राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष, सेना जैसे तमाम क्षेत्रों में अपनी योग्यता का खूब प्रदर्शन किया है। उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। इस दौरान नवजात कन्याओं के स्वजन को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी तरूणा चमोला, ग्राम प्रधान गीता देवी, जितेंद्र रिकू, मोहम्मद खालिद, हाजी रियाज, अरविद कुमार, सौरभ गुप्ता, अखिल गोयल, श्यामा चौहान, विक्की चौधरी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी