कृषि कानून: किसानों ने कहा सरकार का निर्णय सराहनीय

कृषि कानून को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय पर डोईवाला के किसानों ने कहा कि देर से सही पर सरकार ने उचित निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 08:11 PM (IST)
कृषि कानून: किसानों ने कहा सरकार का निर्णय सराहनीय
कृषि कानून: किसानों ने कहा सरकार का निर्णय सराहनीय

संवाद सहयोगी, डोईवाला : कृषि कानून को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय पर डोईवाला के किसानों ने कहा कि देर से सही पर सरकार ने उचित निर्णय लिया है। कृषि कानून वापसी की घोषणा के बाद किसानों में खुशी का माहौल है।

हंसुवाला के किसान नत्था सिंह रावत ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर एक लंबी लड़ाई किसानों ने लड़ी है। सरकार को यह कानून पहले ही वापस कर लेने चाहिए थे। लेकिन देर से मगर सरकार ने अब जो निर्णय लिया है उसकी सराहना की जानी चाहिए।

बड़ासी के किसान आनन्द मनवाल ने कहा निर्णय का स्वागत है। परंतु यह निर्णय यदि समय से लिया गया होता तो आज कई किसानों की जान बच जाती। मिस्सरवाला के किसान राकेश यादव ने कहा कि केंद्र के बनाए कानून किसान विरोधी थे। अब सरकार ने किसान हित का निर्णय लिया है। शेरगढ़ के किसान प्रीतपाल सिंह ने कहा कृषि कानून वापसी किसानों की जीत है। अभी एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई बाकी है।

बड़ोवाला की किसान पदमा राठौर ने कहा कानून वापसी का निर्णय पहले ही हो जाना चाहिए था। देर से फैसला लेने से कई घरों के चिराग बुझ गए और किसानों के साथ ही कई लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी है। रानीपोखरी के किसान संतोष चौहान ने कहा भारत किसान प्रधान देश है। किसान हित में प्रधानमंत्री मोदी ने जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। दूधली के किसान अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की कृषि कानून वापसी की घोषणा स्वागत योग्य है। जल्द ही संसद का सत्र बुलाकर यह कानून रद करना चाहिए। बुल्लावाला के किसान रणजोध सिंह ने कहा कि कृषि कानून वापसी का निर्णय कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दबाव में लिया गया है। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। जिन किसानों ने इस आंदोलन में योगदान दिया यह उन सब की जीत है। वहीं छिद्दरवाला के किसान स. अरजिदर सिंह ने कहा कि कृषि कानून की वापसी सरकार का सराहनीय फैसला है। प्रकाश पर्व पर हजारों किसानों के लिए यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपहार है। अन्नदाता इस देश की मजबूत नींव हैं, अगर सरकार किसानों को खुशहाल जीवन जीने का माहौल प्रदान करती है तो देश भी खुशहाल रहेगा।

chat bot
आपका साथी