एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल बोलीं, हमें अपने पैशन का करना चाहिए पीछा

हमें अपने पैशन को कभी छोड़ना नहीं चाहिए बल्कि उसका पीछा करना चाहिए। यह कहना है ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल का। उन्होंने यह बात ग्राफिक एरा के ऑनलाइन इंडेक्शन के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं को वेबिनार के जरिये संबोधित करते हुए कही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 03:30 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:30 PM (IST)
एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल बोलीं, हमें अपने पैशन का करना चाहिए पीछा
एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने ग्राफिक एरा के ऑनलाइन इंडेक्शन के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं को वेबिनार के जरिये संबोधित किया।

देहरादून, जेएनएन। हमें अपने पैशन को कभी छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि उसका पीछा करना चाहिए। यह कहना है ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल का। उन्होंने यह बात ग्राफिक एरा के ऑनलाइन इंडेक्शन के आखिरी दिन सोमवार को छात्र-छात्राओं को वेबिनार के जरिये संबोधित करते हुए कही।

ग्राफिक एरा से वर्ष 2006 में बीटेक करने के बाद रूप दुर्गापाल ने मल्टीनेशनल कंपनी इन्फोसिस ज्वाइन की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने टीवी सीरियल बालिका वधु में सांची के किरदार से अभिनय की शुरुआत की। आज वह टीवी जगत में जाना-माना नाम हैं। नए छात्र-छात्राओं से वर्चुअल माध्यम से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हमारा जज्बा हमें देर सवेर अपनी मंजिल तक पहुंचा ही देता है। अच्छी शिक्षा बुनियाद की तरह है, जो ताउम्र इंसान का साथ देती है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई से आज उन्हें अभिनय में मदद मिल रही है। इससे शूटिंग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को वह बेहतर ढंग से समझ पाती हैं।

रूप दुर्गापाल ने कहा कि हमें अपने हुनर पर भरोसा रखना चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर उन्होंने कुछ गीत भी गाकर सुनाए और उनके सवालों के जवाब दिए। अल्मोड़ा में जन्मी रूप दुर्गापाल बालिका वधु के अलावा बालवीर, अकबर-बीरबल, स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, तुझसे है राब्ता और लाल इश्क जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द  ईयर बने अनिरुद्ध थापा

उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय युवा फुटबालर अनिरुद्ध थापा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआइएफएफ) ने 2019-20 के लिए पुरस्कारों की सूची जारी की है। इसमें उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) चुना गया है। 

दून निवासी 22 वर्षीय अनिरुद्ध थापा ने सेंट जोजफ्स एकेडमी में फुटबाल का ककहरा सीखा। ओएनजीसी में कार्यरत उनके पिता प्रमोद थापा भी फुटबालर रह चुके हैं। चंडीगढ़ की सेंट स्टीफंस एकेडमी में ट्रेनिंग लेने के बाद अनिरुद्ध एआइएफएफ एकेडमी में शामिल हुए। अंडर-14 से लेकर अंडर-23 वर्ग में भी वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वह भारतीय पुरुष टीम में शामिल हैं। वह 2016 से इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) में चेन्नइयन एफसी में बतौर मिडफील्डर खेल रहे हैं। उनके आइएसएल और आई लीग के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। अनिरुद्ध की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ फुटबालर देवेंद्र बिष्ट, डीएम लखेड़ा, जिला फुटबाल संघ के सचिव उस्मान खान आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम अपना ध्यान रखें, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी