बिना मास्क घूम रहे 182 लोगों का चालान

डोईवाला नगर पालिका और मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रशासन ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:10 AM (IST)
बिना मास्क घूम रहे 182 लोगों का चालान
बिना मास्क घूम रहे 182 लोगों का चालान

संवाद सूत्र, डोईवाला : डोईवाला नगर पालिका और मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रशासन ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर बिना मास्क पहने घूमने वाले 182 लोगों का चालान काटकर 18 हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला।

मंगलवार को मुनिकीरेती पुलिस ने थाना क्षेत्र में अभियान चलाते हुए कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क न लगाने वाले 147 लोगों के चालान किए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि टिहरी जनपद में दोबारा से संक्रमण न फैले इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहना जरूरी है। ऐसे में कई लोग अभी भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 147 लोगों का चालान कर संयोजन शुल्क वसूल किया है। वहीं शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर डोईवाला नगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान के नेतृत्व में तहसीलदार रेखा आर्य व इओ डोईवाला विजय प्रताप सिंह ने टीम के साथ जनजागरूकता अभियान चलाते हुए कोरोना से बचने के लिए ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन को पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से अगर बचना है तो शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क पहना जरूरी है। इस दौरान टीम ने लोगों को निश्शुल्क मास्क भी दिए। कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि बिना मास्क लगाए घूमने वाले 35 लोगों से 100 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 3500 रुपए जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी