आचार्य बालकृष्ण ने कहा, आयुर्वेद एक आरोग्यवर्धक जीवन शैली, आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोड़ने का करना होगा प्रयास

पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण परमार्थ ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही जीवन का समग्र विज्ञान भी है। हम सभी को मिलकर आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोडऩे का प्रयास करना होगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:44 PM (IST)
आचार्य बालकृष्ण ने कहा, आयुर्वेद एक आरोग्यवर्धक जीवन शैली,  आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोड़ने का करना होगा प्रयास
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही जीवन का समग्र विज्ञान भी है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण परमार्थ ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के साथ ही जीवन का समग्र विज्ञान भी है। हम सभी को मिलकर आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोडऩे का प्रयास करना होगा।

रविवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण की भेंटवार्ता हुई। दोनों ने आयुर्वेद के पुनर्जागरण के विषय में चर्चा की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि हिमालय आक्सीजन के साथ ही जड़ी-बूटियों का भी केन्द्र है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। हमें अब औषधि युक्त पौधों के रोपण पर जोर देना होगा ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के साथ ही आयुर्वेद का भी पुनर्जागरण किया जा सकें।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिससे न केवल बीमारियों का इलाज संभव है बल्कि इसके माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली भी विकसित की जा सकती है।

आयुर्वेद मानव शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन ही नहीं करता बल्कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के साथ मानव के सामाजिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक पहलुओं को भी समग्रता प्रदान करता है ताकि जीवन स्वस्थ और खुशहाल हो सके। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद की आधुनिक बीमारियों के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हम सभी को मिलकर आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोडऩे का प्रयास करना होगा।

जिला योजना समिति सदस्य का स्वागत

डोईवाला: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के डोईवाला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित हुए बलविंदर सिंह का स्वागत किया गया। मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल सैनी, प्रदेश सचिव मनीष यादव, पूर्व प्रधान उमेद बोरा , सभासद गौरव मल्होत्रा, तेजपाल सिंह , सावन राठौर ,आरिफ अली, शुभम कांबोज , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें:- समाजसेवक माता मंगला व श्रीमहंत देवेंद्र दास को डाक्टर आफ लेटर्स की मानद उपाधि से किया जाएगा अलंकृत

chat bot
आपका साथी