Dehradun Crime News: देहरादून में चोरी के दो वाहनों के साथ आरोपित गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चोरी के दो वाहन बरामद किए गए हैं। बिंदाल चौकी पुलिस ने बताया कि भोरोवाला निवासी यूसुफ ने तहरीर दी थी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:52 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:52 PM (IST)
Dehradun Crime News: देहरादून में चोरी के दो वाहनों के साथ आरोपित गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चोरी के दो वाहन बरामद किए गए हैं। बिंदाल चौकी पुलिस ने बताया कि भोरोवाला निवासी यूसुफ ने तहरीर दी थी कि दुर्गा प्रसाद रतूड़ी नाम के व्यक्ति ने उसकी स्कूटी खरीदने की बात की और टेस्ट ड्राइव करने के बहाने स्कूटी लेकर फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। इसके अलावा बिंदाल पुलिस चौकी में फैजान निवासी छुटमलपुर ने भी स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी यमुना कालोनी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है। दोनों मामलों की जांच उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सैनी को सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित दुर्गा प्रसाद रतूड़ी को सेलाकुई स्थित उसके निवास स्थान से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने हाल ही में दो दुपहिया वाहन चोरी किए हैं। आरोपित की निशानदेही पर धूलकोट के जंगल से दोनों वाहन बरामद कर लिए गए।

--------------------

स्मैक और गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

नशा तस्करों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। शहर में अवैध शराब से लेकर चरस-गांजा और स्मैक की तस्करी की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से नशे का कारोबार रोकने को तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं। कोतवाली और नेहरू कालोनी पुलिस ने क्षेत्र से एक महिला समेत दो तस्करों को करीब दो किलो गांजा और सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बिंदाल नदी के किनारे बस्ती में मंगलवार शाम करीब छह बजे एक महिला को रोककर पूछताछ की तो उसके पास से एक किलो, 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान दयावती निवासी मलिन बस्ती बिंदाल मूल पता ग्राम रोसरा थाना मेघोल जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई। उधर, नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को चकशाहनगर जाने वाले मार्ग पर सात ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा। आरोपित की पहचान कोमल सिंह निवासी चांदपुर, बिजनौर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश : नीलकंठ महादेव मंदिर में चेन छीनने वाली हरियाणा की चार महिलाएं गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी