उत्‍तराखंड में छह माह में बढ़ी 52.55 फीसद दुर्घटनाएं

प्रदेश में दुर्घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर बढऩे लगा है। स्थिति यह है कि प्रदेश में बीते छह माह यानी जून तक 659 दुर्घटनाएं हुई हैं जबकि बीते वर्ष जून तक यह आंकड़ा 432 था। दुर्घटनाओं के साथ ही मृतकों व घायलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:30 AM (IST)
उत्‍तराखंड में छह माह में बढ़ी 52.55 फीसद दुर्घटनाएं
उत्‍तराखंड में दुर्घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में दुर्घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। स्थिति यह है कि प्रदेश में बीते छह माह, यानी जून तक 659 दुर्घटनाएं हुई हैं, जबकि बीते वर्ष जून तक यह आंकड़ा 432 था। दुर्घटनाओं के साथ ही मृतकों व घायलों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 37 फीसद तो घायलों की संख्या में 47 फीसद बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड में बीते कुछ वर्षों से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहो है। दुर्घटना के मुख्य कारण तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और सड़कों की खराब स्थिति है। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर राज्य सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों को दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। बावजूद इसके दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गत वर्ष जनवरी से लेकर जून और इस वर्ष इसी अवधि के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 53.55 फीसद बढ़ोरी दर्ज की गई है।

यह स्थिति तब है जब बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चमोली में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। प्रदेश में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाएं मैदानी जिलों में बढ़ी हैं। देहरादून में इस बार 152 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जो बीते वर्ष 110 दुर्घटनाओं से 38 फीसद अधिक है। इसी तरह नैनीताल में इस वर्ष 84 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, बीते वर्ष यह आंकड़ा 58 था। ऊधमसिंह नगर में इस वर्ष 172 दुर्घटनाएं हुईं, जो बीते वर्ष हुई 134 दुर्घटनाओं की तुलना में 28 फीसद अधिक है। हरिद्वार में इस वर्ष 173 दुर्घटनाएं हुईं, जबकि बीते वर्ष केवल 74 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। वहीं दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामले में सबसे अधिक 120 मौत ऊधमसिंह नगर, 108 मौत हरिद्वार, 67 मौत देहरादून और 33 मौत नैनीताल में हुई है। दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए आयुक्त परिवहन दीपेंद्र चौधरी ने सभी अधिकारियों को इन पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

जिला वर्ष 2020 - 2021

चम्पावत 03 - 05 देहरादून 110 - 152 बागेश्वर 02 - 01 पिथौरागढ़ 07 - 02 नैनीताल 58 - 54 रुद्रप्रयाग 04 -05 चमोली 09 -02 उत्तरकाशी 04 -10 अल्मोड़ा 00 -13 टिहरी 21 - 21 ऊधमसिंह नगर 134 - 172 हरिद्वार 74 - 173 पौड़ी 06 -19 कुल 432 - 659

यह भी पढ़ें- थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर जंगल के बीच पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत; चार घायल

chat bot
आपका साथी