दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ए को दिलाई ठोस शुरुआत

दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से इंडिया ए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। हालांकि अभिमन्यु इस मैच में 14 रनों से शतक लगाने से चूक गए।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 10:01 AM (IST)
दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ए को दिलाई ठोस शुरुआत
दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया ए को दिलाई ठोस शुरुआत

देहरादून, [जेएनएन]: दून के अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से इंडिया ए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। हालांकि अभिमन्यु इस मैच में 14 रनों से शतक लगाने से चूक गए।

इंडिया ए टीम दो सितंबर से आस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्हें आस्ट्रेलिया ए टीम के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। 

शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इसमें दून के अभिमन्यु को खेलने का मौका मिला। अभिमन्यु ने मौके को बखूबी भुनाते हुए 165 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 52.12 के औसत से शानदार 86 रनों की पारी खेली। जिससे टीम को एक सधी हुई शुरुआत मिली है। 

अभिमन्यु को 86 रनों के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। पहली पारी में आस्ट्रेलिया ने इंडिया को 346 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर 223 रन बना लिए है। 

अभिमन्यु को पिछले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला पाया था, लेकिन इस मैच में ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेयिंग इलेवन में शामिल किया गया है। अभिमन्यु के प्रदर्शन पर उनके पिता आरपी ईश्वरन ने खुशी जताई है, उन्होंने कहा कि विदेश में अभिमन्यु ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए।

यह भी पढ़ें: यो-यो टेस्ट में सन्नी राणा 17.3 के स्कोर के साथ अव्वल

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना बोलीं, सरकार से बड़ी घोषणा की उम्मीद

यह भी पढ़ें: फुटबाल टूर्नामेंट: एशियन और इंडियन पब्लिक स्कूल फाइनल में पहुंचे

chat bot
आपका साथी