देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

आज छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप)के कार्यकर्त्‍ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार की दोपहर नेपाली फार्म तिराहे पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 04:59 PM (IST)
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आप) ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी (आप) ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई। छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आप के कार्यकर्त्‍ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार की दोपहर नेपाली फार्म तिराहे पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डा. राजे सिंह नेगी ने कहा कि सरकार तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही है, जिसे किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है और इसे तुरंत भंग करने की मांग की।

इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आते ही सबसे पहले इस काले कानून को समाप्त कर पार्टी तीर्थ पुरोहितों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने का काम करेगी।

प्रदर्शनकारियों मे पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, चंद्रमोहन भट्ट, गोविंद रावत, मनसोधन यादव, आशु पाल, अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, मोनू कश्यप, मोनू भाई, पंकज गुसाईं, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, प्रभात झा, अनूप रावत, देवराज नेगी, विक्रांत भारद्वाज, हिमांशु नेगी, नीरज कश्यप, अश्वनी सिंह, नरेंद्र सिंह, शीशपाल वर्मा, मनोज कश्यप, पंकज रस्तोगी, मूलचंद कश्यप, जयेन्द्र प्रसाद सौरव पुंडीर, राहुल दुबे, जाकिर, दीपक कश्यप, पुरुषोत्म साहू, विकास तोमर, शुभम देव, समीर भारद्वाज, राहुल भंडारी, अजय ठाकुर, समीर, मदन ठाकुर, अंकित डबराल आदि शामिल थे।

------------------------------- 

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा व मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मिठाई बांट प्रसन्नता जताई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। महानगर कांग्रेसजनों ने हिमाचल के अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोर्टखाई विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को मिली विजय पर प्रत्याशियों को बधाई दी। कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल कर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकारों ने जनता की उपेक्षा तथा झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया है। कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार ने केवल जनता को गुमराह करने, गरीब, मजदूर, किसानों, बेरोजगारों का उत्पीड़न किया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, अजय सिंह, दीप बोहरा, अनूप कपूर, दिवाकर मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर कर्मचारी से हाथापाई का आरोप, हेली कंपनियों ने हवाई सेवाएं की बंद

chat bot
आपका साथी