आप ने किया रुड़की नगर निगम का शुद्धीकरण, गोमूत्र का छिड़काव और गोबर से लिपाई, कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त हैं अधिकारी

आप पार्टी ने नगर निगम में शुद्धीकरण का कार्य किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने निगम में गोमूत्र का छिड़काव किया। साथ ही नगर निगम के महापौर और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर गाय का गोबर से लिपाई की गई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM (IST)
आप ने किया रुड़की नगर निगम का शुद्धीकरण, गोमूत्र का छिड़काव और गोबर से लिपाई, कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त हैं अधिकारी
आप ने किया रुड़की नगर निगम का शुद्धीकरण, गोमूत्र का छिड़काव और गोबर से लिपाई।

जागरण संवाददाता, रुड़की।  आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं ने महापौर व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने पूरे निगम कार्यालय में गोमूत्र छिड़का। साथ ही महापौर व अधिकारियों के कार्यालय की दहलीज पर गाय के गोबर से लिपाई गई। उनका कहना था कि निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए यह शुद्धीकरण जरूरी है।

नगर निगम रुड़की में महापौर व पार्षदों के बीच विवाद चल रहा है। महापौर व अधिकारियों के बीच भी संबंध ठीक नहीं है। एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी सोमवार को निगम की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आप के नेता व कार्यकर्ता सोमवार को निगम परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा निगम में होने वाले विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसके लिए महापौर व निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद आप नेता दीपक लाखवान ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निगम में गोमूत्र का छिड़काव करना शुरू कर दिया।

दहलीज पर गाय के गोबर से लिपाई की

उन्होंने महापौर व निगम अधिकारियों के कार्यालय पर भी गोमूत्र का छिड़काव किया। यहीं नहीं उनके कार्यालय की दहलीज पर गाय के गोबर से लिपाई की। आप नेता दीपक लाखवान ने कहा कि गाय का गोबर की लिपाई व गोमूत्र के छिड़काव करने का उद्देश्य निगम का शुद्धिकरण करना है। ताकि शहर के विकास पर ध्यान दे सकें। इस दौरान आप नेता व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर विजय शर्मा, नरेश प्रिंस, अंकित, सौरव भाटिया, नंदलाल गोस्वामी, सतेंद्र, अनिल कश्यप, शुभम वाजपेयी, कुश, नरेश सबरवाल एवं दुष्यंत महारथी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जानिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किसे और क्यों कहा, जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे

chat bot
आपका साथी