दिल्ली से बड़ी संख्या में गढ़वाल लौटने लगे हैं प्रवासी

दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन घोषित होने के बाद वहां से आने वाले बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली से विशेष रूप से प्रवासी लौटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 839 प्रवासी यहां लौटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:45 PM (IST)
दिल्ली से बड़ी संख्या में गढ़वाल लौटने लगे हैं प्रवासी
दिल्ली से बड़ी संख्या में गढ़वाल लौटने लगे हैं प्रवासी

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन घोषित होने के बाद वहां से आने वाले बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली से विशेष रूप से प्रवासी लौटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 839 प्रवासी यहां लौटे हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिताजनक होती जा रही है। जिस से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन घोषित किया है। जिसका असर दिल्ली और ऋषिकेश सहित गढ़वाल मंडल में संचालित होने वाली परिवहन निगम की बस सेवाओं में भी नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश के लिए परिवहन निगम की 19 बस सेवाएं यहां पहुंची है। जिसमें ऋषिकेश और गढ़वाल मंडल में रहने वाले 839 प्रवासी आए हैं। गोपेश्वर, गुप्तकाशी, घनसाली, बोराड़ी, उत्तरकाशी के लिए दिल्ली से सीधी बस सेवा है इनमे 170 यात्री गए। एजीएम पीके भारती के मुताबिक दिल्ली से आने वाली सीधी बस सेवाएं ऑनलाइन बुक हैं। जिस कारण इन्हें कोविड गाइडलाइन के मुताबिक संचालित नहीं किया जा सका। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए 25 नियमित सेवा संचालित होती है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। जिस कारण सभी 25 बस सेवाएं वर्तमान में संचालित नहीं हो पा रही है। सवारी के मुताबिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। दिल्ली से आने वाली बस भर कर आ रही हैं।

----------------

वापस जाने वाले नेपाली मजदूरों की संख्या बढ़ी

गढ़वाल मंडल में सड़क निर्माण और अन्य परियोजनाओं में बड़ी संख्या में नेपाली मजदूर काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में सप्ताहांत क‌र्फ्यू लागू होने के बाद नेपाली मजदूरों की वापसी होने लगी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में नेपाली मजदूर गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्र से ऋषिकेश पहुंचे,इन सभी को नेपाल वापस जाना था। उखीमठ से करीब 70 मजदूर अपना बोरी बिस्तर बांध कर ऋषिकेश पहुंचे। इनमें शामिल अमर बहादुर, नर बहादुर ने बताया कि हम सभी उखीमठ में सड़क निर्माण काम में लगे थे। अब ठेकेदार ने हमें स्पष्ट कह दिया है कि मुझे स्थानीय मजदूर मिल गए हैं अब तुम्हारी जरूरत नहीं है। इन मजदूरों का कहना है कि अब हमारे पास काम नहीं है और ऊपर से यहां कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसलिए हम सभी वापस नेपाल जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी