ग्राफिक एरा में मनोज सरकार का भव्य स्वागत, 11 लाख रुपये का चेक देकर किया सम्मानित

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने मनोज के लिए रुक जाना नहीं तू... गीत गाकर उनका स्वागत किया। ग्राफिक एरा ने मनोज को 11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मनोज ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में तो ग्राफिक एरा ने कई कीर्तिमान हासिल किए ।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:37 PM (IST)
ग्राफिक एरा में मनोज सरकार का भव्य स्वागत, 11 लाख रुपये का चेक देकर किया सम्मानित
ग्राफिक एरा में मनोज सरकार का भव्य स्वागत, 11 लाख रुपये का चेक देकर किया सम्मानित।

जागरण संवाददाता, देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पैरा ओलिंपियन मनोज सरकार का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने मनोज सरकार के लिए 'रुक जाना नहीं तू...' गीत गाकर उनका स्वागत किया। ग्राफिक एरा ने मनोज को 11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मनोज सरकार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तो ग्राफिक एरा ने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं, मैं भी ग्राफिक एरा का छात्र हूं, अब हम सब मिलकर खेल के क्षेत्र में भी ग्राफिक एरा विवि को आगे बढ़ाएंगे।

मनोज सरकार डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ग्राफिक एरा से एमबीए कर रहे हैं। टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद मनोज सोमवार को पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष कमल घनशाला व ग्राफिक एरा मैनेजमेंट के वरिष्ठ सदस्य राखी घनशाला ने मनोज सरकार की पत्नी रेखा सरकार को स्मृति चिह्न भेंट किया।

डा. कमल घनशाला ने कहा कि डिसेबिलिटी के बावजूद मनोज सरकार खेल के क्षेत्र में इतना आगे बढ़े हैं। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मनोज सरकार पे जीवन में विषमताओं को अवसर में परिवर्तित किया है।

यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics में कांस्य जीतने पर मनोज को उत्तराखंड सरकार देगी 50 लाख, सरकारी नौकरी भी

एक प्रतिभाशाली छात्र की तरह ग्राफिक एरा में उनका स्वागत है। इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर आरसी जोशी, रजिस्ट्रार ओंकार नाथ पंडित, एचएन नागराजा, डा. ज्योति छाबड़ा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कैप्टन हिमांशु धूलिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पैरालंपिक में मनोज सरकार की जीत पर देश को गर्व, राष्ट्रपति, पीएम और उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

chat bot
आपका साथी