उत्‍तराखंड में अटल उत्कृष्ट से जुड़ेंगे 898 फीडर विद्यालय

प्रदेश में चयनित 189 राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के नजदीकी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालयों के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकार ने ऐसे 898 फीडर विद्यालयों का चयन किया है।इनमें अंग्रेजी भाषा के व्यवहारिक ज्ञान के साथ अंग्रेजी विषय की पढ़ाई अनिवार्य की गई है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:37 PM (IST)
उत्‍तराखंड में अटल उत्कृष्ट से जुड़ेंगे 898 फीडर विद्यालय
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी आदेश में फीडर विद्यालयों के रूप में चयनित की जानकारी दी है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में चयनित 189 राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के नजदीकी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालयों के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकार ने ऐसे 898 फीडर विद्यालयों का चयन किया है। फीडर प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा के व्यवहारिक ज्ञान के साथ अंग्रेजी विषय की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर में दक्ष शिक्षकों को तैनाती में वरीयता दी जाएगी।

प्रदेश में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को कक्षा एक से 12वीं तक मान्यता मिली हुई है। इन विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कक्षा एक से पांचवीं को भी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ जोडऩे के लिए सरकार ने तोड़ ढूंढ लिया है। नजदीकी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बतौर फीडर विद्यालय इनसे जोडऩे के शनिवार को विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से महानिदेशक को जारी आदेश में कुल 898 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालयों के रूप में चयनित करने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Sawan Kanwar Yatra 2021: कांवड़ यात्रियों के लिए बार्डर सील, पुलिस बल तैनात; बिना नेगेटिव रिपोर्ट के भी पहुंच रहे

राजकीय फीडर प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के मुताबिक पठन-पाठन का माध्यम हिंदी रखा जाएगा। वहीं फीडर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी दोनों होगा। इन विद्यालयों में अनिवार्य रूप से अंग्रेजी विषय के एक सहायक अध्यापक की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: छह दिन बाद भी दीपक रावत ने नहीं संभाला एमडी पदभार, बदली जा सकती है तैनाती

chat bot
आपका साथी