विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला योजना में 462 करोड़ की राशि मंजूर

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना की धनराशि तेजी से खर्च की जा सकेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला योजना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 जिलों के लिए 462.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 04:16 PM (IST)
विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला योजना में 462 करोड़ की राशि मंजूर
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना की धनराशि तेजी से खर्च की जा सकेगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना की धनराशि तेजी से खर्च की जा सकेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला योजना में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 जिलों के लिए 462.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है। इसलिए इस जिले को धन जारी नहीं किया गया है।

जिला योजना की उक्त धनराशि जिलाधिकारियों को जारी की गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 361. 41 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 86. 32 करोड़ रुपये और जनजाति उपयोजना के लिए 14. 89 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। नैनीताल जिले के लिए 35. 11 करोड़, ऊधमसिंह नगर के लिए 37.10 करोड़, पिथौरागढ़ के लिए 35.90 करोड़, बागेश्वर के लिए 29. 82 करोड़, चंपावत के लिए 29.18 करोड़ दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-उपनल कार्यालय की छावनी क्षेत्र में बढ़ेगी लीज अवधि, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून जिले के लिए 49.73 करोड़, पौड़ी के लिए 60 करोड़, टिहरी के लिए 47. 61 करोड़, चमोली 37.14 करोड़, उत्तरकाशी के लिए 38.28 करोड़, रुद्रप्रयाग के लिए 29.08 करोड़ और हरिद्वार के लिए 33.67 करोड़ रुपये जिला योजना में स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को जारी किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से धरातल पर कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

यह भी पढ़ें-इस बार दस हजार मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी