साड़ी का आर्डर रद करने के नाम पर ठगे 4.70 लाख, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

आनलाइन साड़ी का आर्डर रद करवाने के नाम साइबर ठग ने एक व्यक्ति से चार लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। अशोक खंडूरी निवासी कुंज विहार कारगी चौक ने बताया कि उन्होंने मीशो से आनलाइन साड़ी मंगवाई थी। साड़ी पसंद न आने के कारण आर्डर रद करवा दिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:05 AM (IST)
साड़ी का आर्डर रद करने के नाम पर ठगे 4.70 लाख, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: आनलाइन साड़ी का आर्डर रद करवाने के नाम साइबर ठग ने एक व्यक्ति से चार लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। अशोक खंडूरी निवासी कुंज विहार कारगी चौक ने बताया कि उन्होंने मीशो से आनलाइन साड़ी मंगवाई थी। साड़ी पसंद न आने के कारण उन्होंने आर्डर रद करवा दिया। 26 जुलाई को उन्हें एक फोन काल आया।

जिसमें शातिर ने कहा कि वह मीशो कस्टमर केयर से बोल रहा है। शातिर ने पीडि़त से कहा कि आपने जो साड़ी का आर्डर रद कराया है उसके लिए वह एक लिंक भेज रहे हैं। लिंक में दी गई जानकारी भरने के बाद ही आर्डर रद हो सकेगा। अशोक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से रकम उड़ गई। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

युवती के फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाले, मुकदमा

देहरादून: युवती के फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालने के मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी एक साल पहले नवीन सुंदरियाल निवासी पिरुमदारा रामनगर नैनीताल के साथ सगाई हुई थी। किन्हीं कारणों के चलते रिश्ता टूट गया। युवती का आरोप है कि नवीन ने उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो निकालकर बदनामी के उद्देश्य से अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल कर दिए। आरोप है कि युवक अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर से ठगे तीन करोड़ 65 लाख, ठगों ने ऐसे लिया था झांसे में

हरिद्वार में महिला फैक्ट्री कर्मी से छेड़छाड़, मुकदमा

भगवानपुर : रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री से शनिवार देर शाम घर जा रही भगवानपुर थाना क्षेत्र के बंदरजूड निवासी महिला से रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपित वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर जुगनू निवासी रायपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चमोली: उप डाकघर गैरसैंण में हुई 32 लाख की चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार; 20 लाख बरामद

chat bot
आपका साथी