ऋषिकेश में 31वां दुर्गा पूजा महोत्सव कलश स्थापना के साथ आरंभ

सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति चंद्रेश्वर नगर की ओर से 31वां दुर्गा पूजा महोत्सव कलश स्थापना के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। त्रिवेणी घाट से आयोजन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:25 PM (IST)
ऋषिकेश में 31वां दुर्गा पूजा महोत्सव कलश स्थापना के साथ आरंभ
चंद्रेश्वर नगर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।

ऋषिकेश, जेएनएन। सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति चंद्रेश्वर नगर की ओर से 31वां दुर्गा पूजा महोत्सव कलश स्थापना के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 शुक्रवार को चंद्रेश्वर नगर में 31वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। त्रिवेणी घाट से आयोजन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चंद्रेश्वर नगर स्थित पूजा प्रांगण में स्वामी अखिलेश भारती व कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल राजभर ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ माता की मूर्ति का अनावरण किया। पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश राजभर ने बताया कि रविवार 25 अक्टूबर को नवमी पूजन व कन्या भोज के पश्चात शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस अवसर पर समिति के महासचिव विजय चौहान, प्रेमचंद राजभर, सुदर्शन यादव, गोरखनाथ राजभर, रामभवन भारती, संदीप राजभर, कल्पना सिंह, सीमंती देवी पत्तीलाल साहनी, सुनील गुप्ता, गोविंद कुमार, रामदुलार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी