उत्तराखंड में 313 नए मामले, 488 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में रोजाना सैकड़ों संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के 313 नए मामले मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:15 AM (IST)
उत्तराखंड में 313 नए मामले, 488 हुए स्वस्थ
उत्तराखंड में 313 नए मामले, 488 हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में रोजाना सैकड़ों संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के 313 नए मामले मिले हैं। बता दें, अभी तक प्रदेश में कोरोना के 11615 मामले आए हैं। जिनमें से अब तक 7502 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 3913 एक्टिव केस हैं। 42 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमित 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी चार और संक्रमितों की मौत हुई है। इस बीच राहत यह कि विभिन्न अस्पतालों से 488 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 7195 सैंपलों की जाच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 6882 की रिपोर्ट निगेटिव है। हरिद्वार में छठे दिन भी सबसे अधिक 122 मरीज मिले हैं। वहीं देहरादून में 73 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नैनीताल में भी 54 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 24 व टिहरी में 23 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उत्तरकाशी में छह, चंपावत में पाच, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में दो-दो और चमोली व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

65 फीसद पहुंची रिकवरी दर

राज्य के लिए राहत की बात यह रही कि रिकवरी रेट में कई दिन बाद बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को यह करीब 65 फीसद पर पहुंची गई। ऊधमसिंहनगर से 217, हरिद्वार से 122, देहरादून से 47, पिथौरागढ़ से 38, नैनीताल से 35, पौड़ी से 12, बागेश्वर से सात, टिहरी से चार और चंपावत व अल्मोड़ा से तीन-तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

प्रदेश में चार और मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी चार मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में चंदर रोड निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में ज्लावापुर हरिद्वार निवासी बुजुर्ग व सहारनपुर निवासी 47 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भी 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी