कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में आए 27 मंत्री-अफसर लो रिस्क में

काबीना मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री व अफसरों को लो-रिस्क में माना गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:32 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में आए 27 मंत्री-अफसर लो रिस्क में
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में आए 27 मंत्री-अफसर लो रिस्क में

देहरादून, जेएनएन। काबीना मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 27 मंत्री व अफसरों को लो-रिस्क में माना गया है। हालांकि, जिन तीन कर्मियों ने कैबिनेट की बैठक में महाराज को चाय-नाश्ता परोसा, उन्हें हाई-रिस्क में माना गया है। लो-रिस्क कॉन्टेक्ट वाले लोगों को क्वारंटाइन में छूट दी गई है, जबकि हाई-रिस्क वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने शासन के गोपन विभाग से राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल लोगों की सूची मांगी थी। ताकि महाराज के संपर्क में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आए लोगों के रिस्क की स्थिति का आकलन किया जाए। शासन से प्राप्त सूची व अन्य प्रमाण पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से रिस्क का आकलन कराया। जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक में महाराज सीधे तौर पर किसी के भी संपर्क में नहीं आए। ऐसे में बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी लोग लो-रिस्क में पाए गए हैं। 

हालांकि, जिन लोगों ने महाराज को चाय-नाश्ता परोसा, वह इसलिए हाई-रिस्क में पाए गए हैं, क्योंकि उन्होंने कप-प्लेट उठाए हैं। इसके बाद कुछ तब संपर्क में आए, जब उन्होंने कप-प्लेट को धोया। इन तीन लोगों की अभी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। इस तरह के पूरे स्टाफ से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं कि चाय-नाश्ता परोसने व बर्तन धोने वाले कर्मी कौन हैं। इसके बाद तीनों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: काबीना मंत्री सतपाल महाराज और सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता, पढ़िए

सभी की सेहत पर नजर

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि लो-रिस्क में आए मंत्री-अफसरों के अभी सैंपल नहीं लिए गए हैं। हालांकि, सभी के स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लो-रिस्क व हाई रिस्क में आए लोगों के संपर्क में आने वालों की भी पहचान की जा रही है। ताकि उनकी भी निगरानी कराई जा सके।

यह भी पढ़ें: सरकार कोरोना से लड़ रही है और कांग्रेस बीमारों से: विधायक मुन्ना सिंह चौहान

chat bot
आपका साथी