PM Kisan Samman Nidhi: उत्तराखंड के 8.56 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 171 करोड़

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के आठ लाख 56 हजार 250 किसानों को 171 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:17 PM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तराखंड के 8.56 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 171 करोड़
आठ लाख से ज्यादा किसानों को सम्मान निधि के तहत 171 करोड़ की धनराधि हस्तांतरित।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तराखंड के 856250 किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इसके साथ ही योजना प्रारंभ होने के बाद से अब तक प्रदेश के किसानों के खातों में 1208 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री के हाथों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी सचिवालय से वर्चुअली जुड़े। बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि योजना के प्रारंभ होने के बाद 31 मार्च तक राज्य के किसानों के खातों में 1037 करोड़ हस्तांतरित किए गए थे। शुक्रवार को इसमें 171 करोड़ की राशि और जुड़ गई। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि किसानों के खातों में बिना किसी कटौती के पूरी धनराशि पहुंच रही है। इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डा आरबीएस रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जोर पकड़ेंगे निर्माण, मुख्‍यमंत्री ने स्‍वीकृत की धनराशि

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी