उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की 291 घोषणाओं में से 161 पूर्ण, सीएम ने दिए ये निर्देश

शहरी एवं आवास विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री की 291 घोषणाओं में से 161 पूर्ण हो चुकी हैं जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:01 AM (IST)
उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की 291 घोषणाओं में से 161 पूर्ण, सीएम ने दिए ये निर्देश
उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की 291 घोषणाओं में से 161 पूर्ण। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। शहरी एवं आवास विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री की 291 घोषणाओं में से 161 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाने के साथ ही इनमें गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कार्य तय समयावधि में पूर्ण हों। साथ ही जनसुविधाओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि शहरी विकास विभाग में मुख्यमंत्री की 195 घोषणाओं में से 125 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य जारी है। इसी तरह आवास विकास विभाग की 96 घोषणाओं में से 36 पूरी की जा चुकी हैं। बताया गया कि प्रदेश में 37 स्थानों पर पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें से आठ स्वीकृत हो चुकी हैं। 16 घोषणाओं के संबंध में मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि मानसून के बाद कार्य तेजी से हो सकें। इसके लिए जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। यदि कहीं पर कोई परेशानी हो तो इस बारे में शीघ्रता से अवगत कराया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया। 

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर खामियों को दूर कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्ययं भी समय-समय पर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे, विनोद कुमार सुमन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस कोरोना संकट काल में कांग्रेस ने जरूरतमंदों की मदद को तैयार किया रोडमैप

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी