उत्‍तराखंड : बालिका दिवस पर 159 बालिकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सरकार की ओर से 159 बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य विभाग की प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआइएस) का लोकार्पण भी करेंगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:05 AM (IST)
उत्‍तराखंड : बालिका दिवस पर 159 बालिकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सरकार की ओर से 159 बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य विभाग की प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआइएस) का लोकार्पण भी करेंगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाओं में जिला और ब्लाक स्तर पर अव्वल रहीं 159 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण के लिए चयनित किया गया है। इनमें पौड़ी जिले की 20, अल्मोड़ा की 17, उत्तरकाशी व टिहरी की 14-14, पिथौरागढ़, नैनीताल व चमोली की 12-12, हरिद्वार की 11, चंपावत, देहरादून व ऊधमसिंहनगर की 10-10, रुद्रप्रयाग की नौ और बागेश्वर की आठ छात्राएं शामिल हैं। इन सभी को देहरादून में सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।

उन्होंनेे कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों की बालिकाएं भी तकनीकी से जुड़ सकें, इसी के दृष्टिगत उन्हें बालिका दिवस पर मोबाइल देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में कोरोना संकट के चलते उपजी परिस्थितियों के कारण पढ़ाई आनलाइन चल रही है। ऐसे में बालिकाओं को मोबाइल दिए जाने से उन्हें सहूलियत मिलेगी। साथ ही अन्य बालिकाएं भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए इनसे प्रेरित होंगी।

यह भी पढ़ें-साढ़े चार घंटे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन रहेंगी सृष्टि गोस्वामी, एक दर्जन विभाग देंगे प्रस्तुतीकरण

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया सैन्यधाम का शिलान्यास, कहा शहीदों के आंगन की मिट्टी से महकेगा सैन्य धाम

chat bot
आपका साथी