जल विद्युत निगम की चीला कॉलोनी में 15 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जल विद्युत निगम की चीला कॉलोनी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले आए हैं। तीन दिन पूर्व यहां पर चार मामले आए थे।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:40 AM (IST)
जल विद्युत निगम की चीला कॉलोनी में 15 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जल विद्युत निगम की चीला कॉलोनी में 15 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ऋषिकेश, जेएनएन। जल विद्युत निगम की चीला कॉलोनी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले आए हैं। तीन दिन पूर्व यहां पर चार मामले आए थे। अब यहां पर संक्रमितों की 19 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उपजिलाधिकारी को यहां कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए लिखा है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल यमकेश्वर प्रखंड के  चीला गांव की हाइड्रो प्रोजेक्ट कॉलोनी में गुरुवार को एक साथ इतने मामले आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।  यमकेश्वर के नोडल अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को चीला में चार मामले सामने आने के बाद यहां से 80 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 50 की रिपोर्ट गुरुवार को आई है। इसमें 15 व्यक्तियों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सात चीला पावर हाउस के कर्मचारी और शेष उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। संक्रमितों को स्वर्गाश्रम गीता भवन कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 91 सैंपल और लिए हैं। सभी संक्रमितों के कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। चीला में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उप जिलाधिकारी को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए संस्तुति भेजी गई है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में गुरुवार को आए कोरोना के 416 नए मामले, 327 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

शीशम झाड़ी में संक्रमितों की संख्या 112 हुई

थाना मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार तक यहां संक्रमितों की संख्या 97 पहुंच गई थी। गुरुवार को 15 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 112 हो गई है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एम्स ऋषिकेश में मिले 12 स्थानीय सहित 26 कोरोना संक्रमित

chat bot
आपका साथी