अवैध खनन व ओवरलोडिग पर प्रशासन सख्त, 12 डंपर सीज

विकासनगर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभागों की सयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। इसमें कुल 12 डंपर ओवर लोडिंग में सीज किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 03:00 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 03:00 PM (IST)
अवैध खनन व ओवरलोडिग पर प्रशासन सख्त, 12 डंपर सीज
अवैध खनन व ओवरलोडिग पर प्रशासन सख्त, 12 डंपर सीज

संवाद सहयोगी, विकासनगर: उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभागों की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश बार्डर की कुल्हाल चेकपोस्ट से होकर प्रदेश में प्रवेश करने वाले खनन सामग्री से भरे वाहनों की चेकिग की। टीम की संयुक्त छापेमारी में ओवरलोडिग व अवैध खनन में कुल 12 डंपरों को सीज करने की कार्रवाई की गई। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चली प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उप जिलाधिकारी ने कहा कि बार्डर से आने वाले वाहनों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से खनन सामग्री लेकर कुल्हाल चेकपोस्ट से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों पर देर रात प्रशासन ने सख्ती बरती। उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सौ से अधिक डंपरों को चेक किया गया। डंपरों में क्षमता से अधिक उपखनिज सामग्री मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। देर रात शुरू सघन चेकिंग का क्रम सुबह तीन बजे तक जारी रहा। कई चालकों ने प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगने पर वाहनों को बार्डर से पहले ही रोके रखा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें हरियाणा से लाई जाने वाली खनन सामग्री के रवन्नों में गड़बड़ी व क्रेशर से निकलने वाली सामग्री के स्थान पर आरबीएम वाहनों में भरे होने की सूचना मिली थी। हरियाणा से आने वाले वाहनों पर मिले रवन्नों के बारे में वहां के खनन अधिकारियों से तस्दीक कराने के बाद ही ऐसे वाहनों को जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि खनन वाहनों की चेकिग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी व जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी