शहीदों की याद में दौड़े युवा, किया पौधरोपण

संवाद सूत्र बनबसा कारगिल विजय दिवस पर 22 सिख रेजिमेंट द्वारा पाच किमी लंबी एक दौड़ शहीदों के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 11:26 PM (IST)
शहीदों की याद में दौड़े युवा, किया पौधरोपण
शहीदों की याद में दौड़े युवा, किया पौधरोपण

संवाद सूत्र, बनबसा : कारगिल विजय दिवस पर 22 सिख रेजिमेंट द्वारा पाच किमी लंबी एक दौड़ शहीदों के नाम का आयोजन किया गया। बनबसा छावनी के स्टेशन कमाडर कर्नल एस के सिंह ने हरी झडी देकर रवाना किया।

टनकपुर बैराज से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक तक पाच किमी लंबी दौड में 22 सिख रेजिमेंट के जवानों, अधिकारियों के अलावा एसएसबी के जवानों, एनएचपीसी के कर्मचारियों और केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए बनबसा सैनिक छावनी के मैदान में फलदार पौधों का रोपण 22 सिख रेजिमेंट के अधिकारियों और उनके परिजनों ने किया। पौधरोपण कार्यक्रम का आरंभ स्टेशन कमाडर कर्नल एस के सिंह ने स्वयं पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर एडम कमांडेंट राजीव तिवार, मेजर हर्षल आदि सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

=======

शहीद कुंवर दी गई श्रद्धांजलि

स्ावाद सूत्र, बनबसा : कारगिल युद्ध में शहीद खीम सिंह कुंवर के स्मारक स्थल पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। इस दौरान शहीद की मा लक्ष्मी देवी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि कारगिल का युद्ध बेहद जटिल था, क्योंकि दुश्मन ऊंची चोटियों पर बैठा हुआ था और ऊपर से भारतीय जवानों पर भीषण गोलाबारी कर रहा था। ऐसी स्थिति में भी भारतीय सेना के जवानों ने न सिर्फ भीषण गोलाबारी के बीच पहाड़ियों पर चढे बल्कि अपनी जान की परवाह किए बगैर ऊंची चोटियों पर बैठे दुश्मन को मार भगाया। उन्होने कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान 22 सिख रेजिमेंट कमाडर कर्नल एसके सिंह, एडम कमांडेंट राजीव तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शकर लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, सासद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, हेमा जोशी, पूर्व सैनिक हरीश कापड़ी, पुष्कर कापड़ी, भूपाल भट्ट आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी