चम्पावत में पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी

ठेका प्रथा समाप्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:51 PM (IST)
चम्पावत में पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी
चम्पावत में पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी

जाटी, चम्पावत : ठेका प्रथा समाप्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते पूरे जिले की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है। गंदगी से परेशान लोगों ने पर्यावरण मित्रों की मांगें मानकर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग शुरू कर दी है। वहीं कूड़े को उठाने के लिए निकायों द्वारा भी कोई ठोस प्रबंध नहीं किया जा रहा है। निकाय के अधिकारी व कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

लोहाघाट नगर पंचायत के बाहर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता नेता हरचरन ने बताया कि सफाई कर्मचारी पिछले कई वर्षो से ठेका प्रथा को समाप्त करने, नगर पंचायत व अन्य विभागों में स्थायी नियुक्ति निकालने, पर्यावरण मित्र कनिष्ठ सहायक पर्यावरण पर्यवेक्षक व सफाई निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति करने की माग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष सतीश वाल्मीकी, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, विजय कुमार,दीपक, सुनील, गीता देवी, सुमन देवी, ममता, राजेंद्र, मदन, संजय, अर्जुन, संतोष आदि मौजूद रहे। चम्पावत नगर पालिका कार्यालय के बाहर भी कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। टनकपुर में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शकर, श्याम सिंह, विशाल, अमर, गीता चंदन, सीमा, राजेन्द्र, चित्रा, सोमपाल, मधु देवी, ललिता देवी, माटी, विनोद, अशोक, सोनू आदि मौजूद रहे। इधर बनबसा में भी पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्‍‌नाकर, सनी वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, सोनी, नीलम, कमलेश, शानू, लक्ष्मी, नरेश विश्वकर्मा, कालीचरण आदि शामिल है। ======= कूड़ा निस्तारण को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

लोहाघाट : पर्यावरण मित्रों के हड़ताल में जाने से नगर में छह दिनों से कूड़ा न उठने से गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को एकता चौक के व्यापारियों ने नगर में जमा कूडे़ का निस्तारण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा पर्यावरण मित्रों के हड़ताल जाने से नगर में जगह जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए। बारिश के चलते कूडे़ के ढेरों से गंध उठने लगी है। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नगर के जमा कूड़े का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, महामंत्री दीपक जोशी, नवल राय, ललित मोहन, महेश जोशी, धीरज पुनेठा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी