राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटी काजल का स्वागत

संवाद सहयोगी, चम्पावत : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की छात्रा काजल जोशी सोमवार को इंस्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:50 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटी काजल का स्वागत
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटी काजल का स्वागत

संवाद सहयोगी, चम्पावत : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की छात्रा काजल जोशी सोमवार को इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर लौटी। छात्रा का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। इंस्पायर अवार्ड के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए काजल जोशी का चयन विगत वर्ष ही हो गया था। उन्होंने शिक्षक नवीन चंद्र पंत के निर्देशन में अपना प्रोजेक्ट मॉडल तैयार किया था। जिसके माध्यम से वह स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग देना चाहती हैं। काजल ने एक मूविंग टॉयलेट बनाने का आइडिया दिया था। जिसमें पानी को रिसाइकिल कर पुन: उपयोग में लाया जा सके। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए धात्री महिलाओं के लिए इस मॉडल में एक ब्रेस्ट फीडिंग रूम भी बनाया गया है। यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ था। प्रतियोगिता से प्रतिभाग कर लौटने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोनी जोशी, सुरेश पांडेय, पुष्कर दत्त, श्याम दत्त, नीलाधर जोशी, बंशी थ्वाल, भावना उपाध्याय, निर्मला भट्ट ने छात्रा काजल व शिक्षक नवीन पंत के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी