दीपावली के बाद होंगे व्यापार मंडल के चुनाव, बैठक में व्यापारियों ने लिया निर्णय

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चम्पावत में व्यापारियों ने बैठक कर मंथन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
दीपावली के बाद होंगे व्यापार मंडल के चुनाव, बैठक में व्यापारियों ने लिया निर्णय
दीपावली के बाद होंगे व्यापार मंडल के चुनाव, बैठक में व्यापारियों ने लिया निर्णय

चम्पावत, जेएनएन : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर रविवार को एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दीपावली के बाद चुनाव कराने व अभी से सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी।

प्रांतीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बैठक आहूत की गई। जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा प्रांतीय संगठन ने जल्द चुनाव संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। जिला चुनाव अधिकारी एनडी गड़कोटी ने कहा कि कोरोन संक्रमण के बीच चुनाव कराना संभव नहीं होगा। कोरोना के चलते व्यापारियों की हालत खस्ता है। बाजार का हाल भी ठीक नहीं है। ऐसे में ऐसे में चुनाव के लिए व्यापारियों को तैयार करना सही नहीं है। दीपावली के बाद ही चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने पर सभी ने सहमति जताई। वहीं व्यापारियों के विरोध के बाद सोमवार से सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। कहा गया कि व्यापारियों की राय के बाद ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान व्यापारियों ने पूर्व विधायक केसी पुनेठा को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला सचिव सतीश जोशी, सचिव नवल जोशी, कमल राय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी