सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

सलना-कानाकोट मोटरमार्ग पर सिलिंग के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : सलना-कानाकोट मोटरमार्ग पर सिलिंग के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में समा गया। इस घटना में वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी लोहाघाट लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूए 03, 5070 शुक्रवार की शाम खाई में जा गिरा। घटना में गुड्डू फत्र्याल उर्फ अशोक (30) निवासी चौमल्ला, दिनेश सिंह ढेक (35) पुत्र भवान सिंह निवासी द्योखुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को खाई से बहार निकाला। प्राथमिक उपचार कर प्रभारी सीएमएस डा. जुनैद कमर ने बताया कि घायलों के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं इधर पुलिस भी हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ====== बाइक रपटने से 50 वर्षीय महिला घायल

चम्पावत : मुड़ियानी के पास एक बाइक रपटने से उसमें सवार एक महिला घायल हो गयी। बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह 50 वर्षीय हेमा देवी, पत्नी प्रेम सिंह बाइक से अपने किसी परिचित के साथ सूखीढाग से चम्पावत आ रही थी। बताया जा रहा है कि मुड़ियानी के पास बाइक रपटने से हेमा बुरी तरह घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डा. गौराग जोशी ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी