चम्पावत में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

चम्पावत जनपद में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा शान से लहराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:30 PM (IST)
चम्पावत में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
चम्पावत में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

संवाद सहयोगी, चम्पावत : जनपद में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा शान से लहराया। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम एसएन पांडे ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी व पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। बाद में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम एसएन पांडेय, तहसील में एसडीएम अनिल गब्र्याल, मुख्य बाजार में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, शिवालया कंपनी में सुरेंद्र राणा, विकास भवन में सीडीओ आरएस रावत ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम ने पुलिस जवानों को उनके कर्तव्य और ड्यूटी की याद दिलाई। एसपी ने जवानों को संविधान की रक्षा के लिए निष्पक्ष होकर कर्तव्य का पालन करने की अपील की। परेड सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में हुई। द्वितीय कमांडर के रूप में पुलिस लाइन के दल नायक पीताम्बर भट्ट एवं तृतीय कमांडर के रूप में यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश रहे। परेड में पहली टोली के रूप में आइटीबीपी 36वीं वाहिनी लोहाघाट के जवान रहे। नेतृत्व निरीक्षक संदीप तोमर ने किया। द्वितीय टोली एसएसबी पंचम वाहिनी चम्पावत रही। नेतृत्व देवाराम जाट ने किया। तीसरी टोली चम्पावत पुलिस की रही जिसका नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक पिंकी धामी ने किया। चौथी टोली में महिला पुलिस थी, जिसका नेतृत्व राधिका भंडारी ने किया। पांचवी टोली अग्निशमन केन्द्र की रही जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने किया।

परेड में पुलिस रेडियो दूरसंचार, अग्निशमन केंद्र, जलागम, कृषि एवं उद्यान विभाग, स्वजल परियोजना, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, वन विभाग, नगर पालिका, महिला सशक्तिकरण, जल संस्थान आदि विभागों ने झाकियां प्रस्तुत की। परेड में आइटीबीपी की टोली प्रथम, एसएसबी द्वितीय तथा चम्पावत पुलिस की टोली तीसरे स्थान पर रही।

===========

इन्हें किया गया सम्मानित

चम्पावत : उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ डा. आरपी खंडूरी, पीएमएस डा. आरके जोशी, एसीएमओ डा. इंद्रजीत पांडेय, प्रकाश जोशी, नवीन राम, राहुल सैनी, डीएम पीए सूरज पाल, तनुजा, मनोज पांडेय के अलावा पुलिस विभाग से एसआइ वीरेन्द्र रमौला, मनीष खत्री, योगेश दत्त, देवेन्द्र सिंह मेहता, हिमानी गहतोड़ी, सोनू सिंह, हेमन्त कठैत, अरविन्द कुमार, सुमन पन्त, कांस्टेबल भुवन पांडेय, बृजेश कुमार, शाकिर अली, उमेश गिरि, सचिन कुमार, नवल किशोर, अनिल कुमार, संजय जोशी, अरूण राणा, हरीश कन्याल, पूजा पाल, एलएफएम श्याम सिंह रावत, राजू कुमार, एफएम मुकेश कुमार फायर, अजय मटियाल, राजेश खर्कवाल, बालमुकुन्द राणा, प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह फत्र्याल, पीआरडी रमेश कुमार, अनुचर धनीराम व बसंत कुमार को सम्मानित किया गया।

===========

बेबी प्रियंका के कार्यक्रमों ने मोहा मन

चम्पावत : पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रमों में बेबी प्रियंका व टीम द्वारा सास्कृतिक कार्यक्त्रम प्रस्तुत किए गए। प्रियंका के गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन चन्द्रकला कोरंगा व सावित्री शैला ने किया।

=========

ये अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीडीओ आरएस रावत, आईटीबीपी कमांडेंट बसन्त नोगल, एसएसबी कमांडेंट प्रमोद देवरानी, ले. कर्नल आशीष रंजन, एसडीएम अनिल गव्र्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकरदत्त पाडेय, शिवालया कंपनी प्रोजेक्ट हेड सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

===========

लोहाघाट में भी शान से लहरा तिरंगा

लोहाघाट : एसडीएम कोर्ट परिसर में एसडीएम आरसी गौतम, छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पालीटेक्निक में प्राचार्य आर चंद्रा, 36वीं वाहिनी आइटीबीपी के कमांडेंट सुभाष बसंत कुमार, लोहाघाट थाने में थानाध्यक्ष मनीष खत्री, पंचेश्वर में अनुराग यादव, नगर पंचायत कार्यलय में अध्यक्ष गोविंद वर्मा, बाराकोट ब्लाक में खंड विकास अधिकारी महेंद्र कांडपाल, लोहाघाट ब्लाक में एमसी परगाई, पाटी ब्लाक में डा. अमित ममगई ने ध्वजारोहण किया।

===========

गणतंत्र दिवस पर्व पर धरा को किया हरा भरा

लोहाघाट : राजकीय पालीटेक्निक में 26 जनवरी पर्व पर कैंपस परिसर में बांज, बुरांश, फल्याठ के पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य आर चंद्रा के नेतृत्व में कैंपस में रोपित पौंधों के निराई गुड़ाई की गई। प्रधानाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान डीके शर्मा, सोनू कुमार, गोविंद बल्लभ थ्वाल, मोनिका वर्मा, किरन कोहली, संजय कुमार, हरीश राय, दीपक भट्ट, प्रकाश सिंह, गिरीश जोशी मौजूद रहे।

==========

सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

लोहाघाट : खेतीखान के इंद्रा पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का माल्यार्पण किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व शिक्षाविद उमेश ओली, राजू ओली, पार्वती देवी, सीएल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, माधवानंद गहतोड़ी, रवि शंकर ओली, दिवान सिंह, योगेश ओली को सम्मानित किया। इस दौरान प्रशांत वर्मा, हरगोविंद बोहरा, सूरज प्रहरी, हरीश रावत, कविराज मौनी, भुवन चौबे, अशोक माहरा, प्रदीप देव, अमित शाह, संजय अधिकारी मौजूद रहे।

=========

विधायक ने वीर नारियों को किया सम्मानित

लोहाघाट : विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सैनिक विश्राम गृह में बने नवनिर्मित हाल का शुभारंभ किया। उन्होंने वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी