कोविड-19 के जागरूकता कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव शुरू

बाराकोट के रामलीला मैदान में गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:53 PM (IST)
कोविड-19 के जागरूकता कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव शुरू
कोविड-19 के जागरूकता कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव शुरू

लोहाघाट, जेएनएन : बाराकोट के रामलीला मैदान में गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव शुभारंभ हो गया है। कोविड-19 के चलते महोत्सव को सूक्ष्म रूप दिया गया है। महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 को लेकर जागरूक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फत्र्याल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए महोत्सव समिति की सराहना की। समिति अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कोविड-19 के चलते परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया शुक्रवार को ग्राम सभा पम्दा, रैघांव, काकड़ और बापरू आदि गांवों में कोविड जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। लड़ीधूरा मंदिर में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। शुक्रवार की देर रात ग्राम सभा काकड पम्दा गांव में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। देव डांगरों द्वारा फरियादी गद्दी लगाकर पितृ बाधाओं का निवारण करने के साथ ही देवीरथ यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। संचालन जगदीश सिंह अधिकारी ने किया। विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली रहे। इस दौरान राजेश अधिकारी, सुनीता गोस्वामी, शिवराज सिंह अधिकारी, कृष्णा जोशी, राजू गड़कोटी, नवल जोशी, किशोर खर्कवाल, लोकमान सिंह, देवेंद्र सिंह, रितेश वर्मा, रजत वर्मा, रमेश चंद्र जोशी, सुरेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी