चुनाव में बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व : रावत

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व चम्पावत प्रभारी विमला रावत ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 10:19 PM (IST)
चुनाव में बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व : रावत
चुनाव में बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व : रावत

संवाद सहयोगी, टनकपुर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व चम्पावत प्रभारी विमला रावत ने गुरुवार को टनकपुर भाजपा कार्यालय में बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष रावत ने आगामी होने वाले चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से कमर कसने की बात कही। साथ ही मोर्चा ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया। चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोर्चा की कार्यकर्ता चुनाव 2022 में मोदी सरकार की उपलब्धियों से अपने पक्ष में माहौल बनाएगी। साथ ही प्रत्येक महिला को 50 प्रतिशत आरक्षण, वात्सलय योजना व प्रत्येक महिलाओं के लिए केन्द्र की योजनाओं को को गाव-गाव तक पहुंचाने और अधिकतर महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया। वहीं मोर्चा की महिलाएं एक अभियान के स्तर पर इसे शुरू करेंगी, जहा अभिज्ञता की वजह से महिलाएं योजनाओं का लाभ सही तरह से नहीं ले पा रही है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला अधिकारी, रेनू चौधरी महिला मंडल अध्यक्ष बनबसा विद्या जुकरिया, दीपक रजवार, पूरन मेहरा, गुमान सिंह, प्रीति टंडन, कलावती कापड़ी, पुष्पा पाडेय आदि मौजूद रहे। ------- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

लोहाघाट : ब्लाक सभागार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की आनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पाटी, बाराकोट और लोहाघाट ब्लाक के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता व महामंत्री कुलदीप कुमार के संचालन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही आह्वान किया कि अपना बूथ जीता समझो चुनाव जीत लिया। लिहाजा हमें हर बूथ जीतना है। कहा कि हमें सभी बूथों को मजबूत बनाना है। कमजोर बूथों पर जम कर मेहनत करनी है। प्रत्येक बूथ को सक्रिय करना है और हर बूथ को जीवंत बनाना है। पार्टी की शक्ति बूथ कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ही असली ताकत हैं। पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहा तक पहुंची है। नीचे स्तर से सूचनाएं आती है। उसके आधार पर नीतिया बनती है और फिर उन नीतियों को सही रूप से लागू किया जाता है। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, निर्मला अधिकारी, महेश बोहरा, टीका सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह, राजू अधिकारी, दीपक भट्ट, श्याम ढेक, दीपक पंत, महेंद्र ढेक, सतीश पांडेय, चंद्रशेखर बगौली, बलवंत गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी