खुशहाली के लिए मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

बाराकोट विकासखंड के ग्राम सभा इजड़ा में तीन दिवसीय पंचबलिया देवता का जागरण संपन्न हो गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:06 PM (IST)
खुशहाली के लिए मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान
खुशहाली के लिए मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकासखंड के ग्राम सभा इजड़ा में तीन दिवसीय पंचबलिया देवता का जागरण संपन्न हो गया है। इस दौरान देव डागरों ने गद्दी लगाकर पितृ दोष की बाधाओं का निवारण किया।

शुक्रवार को गांव के सार्वजनिक स्थान में आयोजित जागरण के दौरान पंडितों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र की खुशहाली और विश्व से कोरोना संक्रमण के खात्मे की कामना की। इससे पूर्व कन्या पूजन कर आरती उतारी गई। मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र ने गंगा जल, गोमूत्र आदि से देव डागरों को स्नान कराया। देवडागर ने देव गद्दी लगाकर लोगों के दुखों का निवारण किया। पंचबलिया के देवडांगर कुंदन सिंह ने भक्तों का आशीर्वाद दिया। बाद में भगवती मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा ने क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी बचाव के लिए सरकार के गाइड लाइन के नियमों को पालन करने को लेकर जागरूक किया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मंगल गीतों का गायन किया। वहीं युवाओं ने जयकारे का उद्घोष कर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राम सिंह माहरा, ग्राम प्रधान कमल सिंह बोहरा, भुवन चंद्र गड़कोटी, जीवानंद गड़कोटी, दीपक सिंह बोहरा, चरन सिंह, गोपाल सिंह, धनेश्वर सिंह, श्याम सिंह, केदार सिंह, मोहन सिंह, गणेश सिंह, नवीन चंद्र, खिलानंद, हरीश चंद, सुमित माहरा, नारायण सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह माहरा, प्रकाश सिंह माहरा, राजेंद्र सिंह बोहरा, अमर सिंह, पूरन सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।

इधर सुप्रसिद्ध ऐड़ी मंदिर ब्यानधूरा धाम में नैनीताल के सासद अजय भट्ट ने 15 किमी पैदल चलकर ऐड़ी देवता के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। साथ ही विकास कार्य करने का संकल्प दोहराया। श्री ब्यानधुरा सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शकर जोशी ने समस्याओं से अवगत कराते हुए ब्यानधुरा धाम में पेयजल आपूर्ति हेतु पंपिंग योजना का निर्माण करने, देव जागरण स्थल का विस्तारीकरण, धर्मशाला निर्माण, मंदिर में बीएसएनएल टावर लगाने समेत पाच सूत्रीय माग पत्र उन्हें सौपा। सासद भट्ट ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेन्द्र लडवाल, राज भट्ट, लक्ष्मण सिंह, दिनेश कुंजवाल, डा. नवदीप जोशी, हिमांशु बिष्ट, रणनदीप पोखरिया, गौरव लडवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी