खूनाबोरा गांव से निकली मां पूर्णागिरि की रथ यात्रा

मां पूर्णागिरि के जयकारे के साथ खूनाबोरा गांव से निकले देवी रथ के सैकड़ों लोग साक्षी बने।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:34 PM (IST)
खूनाबोरा गांव से निकली मां पूर्णागिरि की रथ यात्रा
खूनाबोरा गांव से निकली मां पूर्णागिरि की रथ यात्रा

लोहाघाट, जेएनएन : मां पूर्णागिरि के जयकारे के साथ खूनाबोरा गांव से निकले देवी रथ के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। शनिवार को दुर्गम पहाड़ी से देवी रथ को रस्सों के सहारे ऊंची चोटी में स्थित मां पूर्णागिरी के मन्दिर ले जाया गया। मन्दिर की परिक्रमा के बाद देवी रथ में सवार मां भगवती की डांगर पार्वती देवी व कालिका के हयात सिंह बोहरा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथ के पीछे से महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। इस दौरान मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्णागिरि मंदिर में पंडित मुकुल उप्रेती, सुरेश चंद्र तिवारी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। मंदिर में डोले की परिक्रमा के बाद महिलाओं ने झोड़े और झूमटों का गायन किया। देव डांगरों ने विश्व से कोरोना के खात्मे का आशीर्वाद दिया। समिति अध्यक्ष कैलाश सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान नवीन सिंह बोहरा, पंकज सिंह, महेश बोहरा, मोहन बोहरा, छत्तर सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह बोहरा, मनोज सिंह, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी