कोरोना काल में गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाचार्य जोशी, बच्चों को क्लास तक ला रहे पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह

कोविड़-19 के चलते प्रधानाचार्य रमेश जोशी बच्चों को घर-घर जाकर पढ़ा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कोरोना काल में गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाचार्य जोशी, बच्चों को क्लास तक ला रहे पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह
कोरोना काल में गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाचार्य जोशी, बच्चों को क्लास तक ला रहे पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह

चम्पावत, जेएनएन : कोविड़-19 के कारण शिक्षण संस्थान बंद होने से बच्चे घरों में ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। कई जगह नेटवर्क की समस्या तो कहीं स्मार्ट फोन न होने से अधिकांश बच्चे नियमित व सुचारू काम नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की परेशानी को देखते हुए लधियाघाटी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चल्थिया के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र जोशी सेवित क्षेत्र के गांव में जाकर बच्चों की क्लास ले रहे हैं।

क्लास में 15 से 20 बच्चों को पढ़ाने के साथ उनका होम वर्क भी चेक किया जा रहा है। खास बात यह है कि बच्चे भी गणवेश में पहुंच रहे हैं, जिससे किसी विद्यालय के बाहर कक्षा लगने का आभास हो रहा है। क्लास में शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह घर-घर जाकर बच्चों को क्लास तक ला रहे हैं। प्रधानाचार्य रमेश जोशी ने बताया कि बच्चों को तीन दिन का होम वर्क दिया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन गांव में जाकर वे बच्चों की क्लास ले रहे हैं। बच्चों को सैनिटाइज करने के बाद ही क्लास में बैठाया जाता है। उन्होंने बताया कि पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह इस कार्य में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। छात्र अंकित, पूजा, दिया, सुरेश, मुकेश ने बताया कि वे स्कूल की ड्रेस पहनकर क्लास में जा रहे हैं जिससे उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

chat bot
आपका साथी