दीपावली में विदेशी पटाखे बेचे तो खैर नहीं

विदेशी पटाखों की बिक्री और संगहण पर रोक लगाने के बाद पुलिस महकमे ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 03:55 AM (IST)
दीपावली में विदेशी पटाखे बेचे तो खैर नहीं
दीपावली में विदेशी पटाखे बेचे तो खैर नहीं

चम्पावत, जेएनएन : विदेशी पटाखों की बिक्री और संगहण पर रोक लगाने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विदेशी पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लाइसेंस जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भारत में विदेशी पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री और संग्रहण पर प्रतिबंधित है। बावजूद इसके प्रतिवर्ष दीपावली में कुछ दुकानदार चोरी छिपे विदेशी पटाखों को बेचते हैं जिनमें चाइनीज पटाखों की संख्या ज्यादा होती है। इस बार सरकार ने सख्ती दिखाते हुए विदेशी पटाखों की बिक्री और संग्रहण को पूरी तरह रोकने और इसके लिए बने कानूनों का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं। इस बार चीन के सैनिकों द्वारा गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर किए गए कायराना हमले के बाद से ही देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है। चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच जिले के व्यापारी चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। चम्पावत के नव निर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि दीपावली में कोई भी व्यापारी चाइना निर्मित सामान न तो मंगाएगा और न ही उसे बेचेगा। बताया कि दीपावली से एक सप्ताह पूर्व नगर में व्यापारियों के अलावा जनता के बीच इसके प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। सीओ ध्यान सिंह ने बताया कि विदेशी पटाखों की बिक्री और उनका संग्रहण करने वाले लोगों की सूचना देने के लिए 9411112707 और 9411122069 नंबर जारी किए गए हैं। आम जनता इन नंबरों पर सीधे काल कर सकती है। ========= विदेश निर्मित पटाखों की बिक्री और उनका संग्रहण करना कानूनी रूप से अपराध है। ऐसा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पहले से ही जारी किए गए हैं। इस बार भी सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है।

-लोकेश्वर सिंह, एसपी, चम्पावत =========== सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान रोकने के लिए सक्रिय हुई पुलिस

चम्पावत : पुलिस एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने और थूकने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। मंगलवार को चम्पावत और लोहाघाट पुलिस ने ऐसे ही 15 लोगों के चालान काटे गए। हालांकि इस मामले में पुलिस का रवैया हमेशा एक समान नहीं रहता जिसके कारण लोग नियमों का पालन नहीं करते।

मंगलवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान करने और थूकने के आरोप में 10 लोगों के 200-200 रुपये के चालान काटे। सीओ ध्यान सिंह ने बताया कि स्टेशन चौकी प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मास्क न पहनने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर लोहाघाट में एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले पांच लोगों के चालान काटे गए। बता दें कि दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने, थूकने और तंबाकू युक्त सामग्री बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया था, लेकिन कुछ समय बाद ही पुलिस ने अपने इस अभियान से हाथ खींच लिए। सीओ ध्यान सिंह ने बताया कि चालान काटने के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और धूमपान न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अब ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखेगी।

chat bot
आपका साथी