पुलिस ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला का किया रेस्क्यू

पुलिस ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरी मानसिक रूप से बीमार एक महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:24 PM (IST)
पुलिस ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला का किया रेस्क्यू
पुलिस ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला का किया रेस्क्यू

संवाद सहयोगी, टनकपुर : पुलिस ने 40 फीट गहरे कुएं में गिरी मानसिक रूप से बीमार एक महिला को रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला पिछले दिनों अपने माइके मनिहारगोठ आई थी और कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।

गुरुवार की शाम 7:30 बजे पुलिस को महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुएं में गिर गई महिला का नाम विनीता पत्नी नवीन कोहली है। वह ग्राम नवरा, तल्लीताल, जनपद नैनीताल की रहने वाली है। महिला की उम्र 44 साल है। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पूर्व अपने मायके मनिहारगोठ आई हुई थी। कई दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद महिला को स्वजनों के साथ उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया गया। सार्वजनिक कुएं के उपयोग कई वर्षो से नहीं हो रहा है। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान को कुएं को बंद करवाने को कहा गया है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटे। प्रधान ने भी कुएं को बंद कराने का आश्वासन दिया। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने पर स्वजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस का आभार जताया है। इस मौके पर चौकी प्रभारी के साथ उप निरीक्षक राम सिंह राणा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल वजीर सिंह के अलावा स्थानीय नागरिक रिजवान आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी