बुजुर्गो व महिलाओं को पुलिस ने किया जागरुक

संवाद सहयोगी लोहाघाट स्थानीय थाना पुलिस ने नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 06:44 AM (IST)
बुजुर्गो व महिलाओं को पुलिस ने किया जागरुक
बुजुर्गो व महिलाओं को पुलिस ने किया जागरुक

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : स्थानीय थाना पुलिस ने नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं बुजुर्गो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। जिसमें महिलाओं बुजुर्गो ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत के नेतृत्व में एसआइ बबीता, देवेंद्र सिंह मेहता, ज्योति, राकेश रॉकली ने नगर के सार्की टोला, आदर्श कालोनी, मीनाबाजार वार्ड सहित खेतीखान में अभियान चलाकर महिलाओं व बुजुर्गो की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही 1090, 1098, 100 टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उनसे भांग की खेती को नष्ट करने, महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों, साइबर अपराध, यातायात के नियमों, नाबालिगों को वाहन न देने, बिना हेलमेट यात्रा न करने, अजनवी व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने सहित विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुष्पा देवी, हीरा देवी, पार्वती बोहरा, दीपा जोशी, नेहा, नीमा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी