लोहाघाट में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश

लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST)
लोहाघाट में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश
लोहाघाट में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश

संवाद सहयोगी, लोहाघाट: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। बुधवार को नगर के मीना बाजार में लोगों ने खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो गैस गोदाम में तालाबंदी की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने गैस गोदाम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि गैस गोदाम में एक माह से गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों केलोग जंगलों से जलौनी लकड़ी खोज कर भोजन तैयार कर रहे हैं। इससे जंगलों में अवैध कटान जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र आपूर्ति नहीं की गई तो गैस गोदाम में तालाबंदी की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर के कई वार्डो में एक माह से रसोई गैस नहीं पहुंची है। इस दौरान सतीश राजन, लीलांबर गहतोड़ी, उत्तम सिंह, चंद्रशेखर राय, नवीन, सुमित गड़कोटी, मनोज खर्कवाल, संजय, विनय, देवकी नंदन, दीपक चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। इधर बुधवार को गैस गोदाम पहुंची पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, हीरा देवी को बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से गैस गोदाम के चक्कर काट रही हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से गैस आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छमनियां व गलचौड़ा क्षेत्र के लोगों ने भी शीघ्र क्षेत्र में गैस की आपूर्ति करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी