हवन के साथ श्रीराम कथा का पारायण

लोहाघाट नगर के रामलीला मैदान में चल रही संगीतमयी बाल्मीकि रामायण कथा का रविवार को समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:24 PM (IST)
हवन के साथ श्रीराम कथा का पारायण
हवन के साथ श्रीराम कथा का पारायण

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर के रामलीला मैदान में चल रही संगीतमयी बाल्मीकि रामायण कथा का रविवार को हवन के साथ पारायण हो गया। दस दौरान गणेश चतुर्थी को स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का भी जयकारे के साथ विसर्जन किया गया।

रामलीला मैदान में सुबह पंडित प्रदीप पांडेय, प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, दीपक चंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। कथा वाचक राकेश डुकलान महाराज ने कथा का प्रवचन करते हुए भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बारे में बताते हुए कहा कि पापियों के पाप का घड़ा कभी न कभी जरूर भरता है। पाप ही पापी के अंत का कारण बन जाता है। रावण वध की कथा सुनाए जाने के दौरान पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। उन्होंने कथा में कहा कि अच्छाई के सामने कभी भी बुराई टिक नहीं सकती। सच्चाई की सदैव विजय होती है। राम भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ गणेश की मूर्ति का भी विसर्जन किया। दोपहर बाद भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। आयोजक समिति के सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान भूपाल मेहता, महेश बोहरा, रमेश पंत, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, सतीश पांडेय, गणेश खर्कवाल, हरीश मेहता, विवेक ओली, दीपक जोशी, चन्द्र शेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी, गोविन्द वर्मा, पप्पू वर्मा, नवीन मुरारी, वृजेश मेहरा, राजू गड़कोटी, प्रदीप पाडेय, प्रकाश पाण्डेय, दीप पाठक, नवीन बगौली, हेम पांडेय, भैरव राय, राजू पुनेठा, भास्कर गड़कोटी, मनोज गर्ग, राकेश भट्ट, नरेश करायत, जगदीश ओली, सचिन जोशी, प्रकाश पांडेय, लक्ष्मी दत्त जोशी, अमित ओली, राजकिशोर साह, दीपक साह, ओंकार धौनी, सरोज पुनेठा, किरन पुनेठा, मुन्नी खड़ायत, किरन पंगरिया, लता वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी