हड़ताली कोविड कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

चम्पावत के जिला अस्पताल के हड़ताली कोविड कर्मचारियों के खिलाफ नो वर्क नो पे नियम लागू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST)
हड़ताली कोविड कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू, सीएमओ ने जारी किए निर्देश
हड़ताली कोविड कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू, सीएमओ ने जारी किए निर्देश

चम्पावत, जेएनएन : जिला अस्पताल व आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कोविड कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शनिवार को पाचवें दिन भी जारी रहा। इधर कई बार अपील के बाद काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू कर दिया है। सीएमओ ने काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों को वेतन न देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कोविड कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने वेतन दिए बिना काम पर नहीं लौटने का एलान किया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कोविड कर्मचारियों के लिए नो वर्क नो पे नियम लागू कर दिया है। सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने पत्र जारी कर काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों को वेतन न देने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा 15 दिन के भीतर कर्मियों का अवशेष वेतन दे दिया जाएगा। अगर वह काम पर नहीं लौटे तो इस अवधि का वेतन काट दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अविलंब काम पर लौटने की अपील की है। कर्मचारी प्रदीप टम्टा, मीनाक्षी जोशी, तनुजा साह, जीवंती आर्या, शिवानी तड़ागी, जगदीश जोशी, दीपक कलखुड़िया आदि ने बताया कि विभाग कर्मचारियों के खिलाफ तानाशाही पूर्व रवैया अपना रहा है। वेतन न मिलने तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी