रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ आज

बाराकोट विकास खंड के ग्राम सभा रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा आज से शुरू होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:40 PM (IST)
रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ आज
रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ आज

लोहाघाट, जेएनएन : बाराकोट विकास खंड के ग्राम सभा रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ आज होगा। कथा वाचन नजफगढ़ के पंडित राकेश चंद्र डुकलान द्वारा किया जाएगा। आचार्य गिरीश चंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे गांव में कलशयात्रा निकाली जाएगी। एक बजे तक धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूजा कथा का शुभारंभ किया जाएगा। नौ नवंबर को हवन के साथ भंडारे की आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के मोहन सिंह अधिकारी ने क्षेत्र के लोगों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। ======= गोली बिरगुल में अखंड रामायण पाठ का समापन

लोहाघाट : पाटी विकास खंड के बिरगुल में चले दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हवन के साथ समापन हो गया है। कोविड के चलते इस बार यहां रामलीला का मंचन नहीं किया गया था। रामलीला कमेटी ने परंपरा को जारी रखने के लिए रामायण पाठ का आयोजन किया। पुरोहितों ने रामलीला मंचन में पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ की आहुति डाली। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह बिष्ट ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। लोगों ने भगवान श्रीराम से विश्व से कोरोना संक्रमण के खात्मे की प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान कमला देवी, अंबादत्त्त जोशी, नवीन महराना, प्रकाश सिंह बोहरा, बजीर सिंह, विक्रम सिंह, मोहित, महेश, सुनील, सुमित, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी