नायब तहसीलदार ने नायकगोठ व छीनीगोठ में लिया जल भराव का जायजा

नायब तहसीलदार पिंकी आर्य ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:39 PM (IST)
नायब तहसीलदार ने नायकगोठ व छीनीगोठ में लिया जल भराव का जायजा
नायब तहसीलदार ने नायकगोठ व छीनीगोठ में लिया जल भराव का जायजा

संवाद सहयोगी, चम्पावत : नायब तहसीलदार पिंकी आर्य ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। नायकगोठ सहित शारदा नदी के तटवर्ती गावों में भू-कटाव से नुकसान झेल रहे ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने तहसीलदार से शारदा नदी के कटाव से बचाव के लिए वायरक्रेट लगाने की मांग की। तहसीलदार ने शुक्रवार को छीनीगोठ गांव जाकर भी स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि उनके खेतों में पानी भर जाने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। पानी की निकासी न होने से आवासीय मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। तहसीलदार ने बताया कि पानी की निकासी का रास्ता न होने से पानी खेतों और आवासीय मकानों के आस-पास भर गया है। उन्होंने ग्रामीणों को पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बनाकर गांव के बाहर मुख्य नाले में पानी छोड़ने का सुझाव दिया। ग्रामीण आभा सिंह, शोभा सिंह, संतोष सिंह, गणेश दत्त जोशी, महादेव सिंह आदि ने जल भराव की समस्या के समाधान के लिए शारदा नदी एवं किरोड़ा नाले के आस-पास वायरक्रेट लगाने की मांग की। शुक्रवार को तहसीलदार ने छीनीगोठ गांव जाकर जल भराव एवं भू-कटाव का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा यहां जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए चैनलाइज का कार्य प्रस्तावित किया गया है। तहसीलदार ने चैनलाइज से पूर्व की स्थिति का जायजा जिला और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चैनलाइज होने के बाद गांव में जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इधर टनकपुर क्षेत्र के नगरीय इलाकों में भी पिछले दिनों हुई बारिश से पानी जमा हो गया है। विष्णुपुरी कॉलोनी, आमबाग, ककरालीगेट, बिचई में अभी भी पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी