हरू के न्योली यो पहाड़ा गीत का विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया विमोचन

चम्पावत जिले के प्रसिद्ध लोकगायक हरीश जोशी हरू का नया वीडियो गीत हरु इंटरटेनमेंट से रिलीज हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:18 PM (IST)
हरू के न्योली यो पहाड़ा गीत का विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया विमोचन
हरू के न्योली यो पहाड़ा गीत का विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया विमोचन

संवाद सहयोगी, टनकपुर : जिले के प्रसिद्ध लोकगायक हरीश जोशी हरू का नया वीडियो गीत हरु इंटरटेनमेंट से रिलीज हो गया है। टनकपुर वन निगम कर्मचारी निवासी हरीश का गीत हरु के न्योली यो पहाड़ा गीत का विमोचन मंगलवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। अपने सुरों को जलवा बिखेरने वाले हरू के सभी गीतों को यूट्यूब में खूब हिट्स मिले हैं। उनका नया गीत न्यौली यो पहाड़ा गीत जिसमे हरू में अपनी संस्कृति का पूरा अहम रॉल किया है। उन्होंने बताया कि इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें पब्लिक से उम्मीद है की वो इस गीत को जरूर सुनेंगे और शेयर करेंगे। इससे पूर्व भी हरू के सेल्फी में जहर लागिछि गीत से वह धूम मचा चुके है। उनका यह गीत एक मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। साथ ही खिमली ईजा 25 लाख, पहाड़ा ठंडो पानी 31लाख, हिट कुसुमा, ब्या करूंलो दाज्यू, बोल मीना

तलगड़ा मलगड़ा.. लाखो व्यू के साथ 18 से अधिक गीत गाकर वहा धूम मचाकर लोगों के दिलो में राज कर रहे है। विधायक गहतोड़ी ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह के गीत प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन करे। उन्होंने जिले में ऐसी और प्रतिभाओं से आगे आने की बात कही है व उनके द्वारा हर संभव मदद करने की भी बात कही है। ========= तीन दिवसीय रेसलिंग प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छमनियां चौड़ स्थित 36 वीं वाहिनी आइटीबीपी में सेक्टर स्तरीय तीन दिवसीय रेसलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन सेक्टर शिमला की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ आइटीबीपी के कमाडेंट बसंत कुमार नोगल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पहले दिन सेक्टर बरेली और सेक्टर शिमला के बीच भिड़ंत हुई। दोनों मैचों में शिमला सेक्टर के पवन कुमार और विजय कुमार विजयी रहे। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी, शैलेन्द्र दोर्जे, उपसेनानी मनीष तिवारी, सहायक सेनानी आकाश त्यागी, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी