चम्पावत जिले में सादगी से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि जयंती चम्पावत जिले में सादगी के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST)
चम्पावत जिले में सादगी से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
चम्पावत जिले में सादगी से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

चम्पावत, जेएनएन : महर्षि वाल्मीकि जयंती जिले में सादगी के साथ मनाई गई। कई स्थानों पर कोविड के नियमों का पालन कर शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिला मुख्यालय में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। टनकपुर और बनबसा में भी भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना की गई। बनबसा में वाल्मीकि विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक ने सभी को बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिदू समाज की एकता में भगवान वाल्मीकि का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि, महामंत्री राहुल कुमार के अलावा परिषद के सभी पदाधिकारियों और सदस्य मौजूद रहे। लोहाघाट में भी वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।

chat bot
आपका साथी