आग लगाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

जासं चम्पावत जनपद में बारिश के बाद भी जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:55 PM (IST)
आग लगाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
आग लगाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

जासं, चम्पावत : जनपद में बारिश के बाद भी जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसपी का मानना है कि लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए जंगलों में आग लगा रहे हैं। पुलिस अब इन लोगों को चिंिहत कर रही है। इन लोगों के खिलाफ अज्ञात या फिर पहचान होने पर नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीती रविवार को कुलेठी ग्रामसभा के पुनेठी वन पंचायत में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग ने धीरे-धीरे कर विकराल रूप ले लिया। आग में कई हरे पेड़ बुरी तरह झुलस गए। वन विभाग बीट अधिकारी हरीश जोशी के नेतृत्व में टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सरपंच किशोर बिष्ट और ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक हैक्टेयर जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ गया। इस घटना को एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वार्थ हित के लिए जंगल जला रहे हैं मगर उन्हें नहीं पता कि उससे वन संपदा के साथ कितने लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर आग लगाने वालों की पहचानने के लिए भेजा है। उनकी पहचान होने पर या फिर अज्ञात में इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी