आइटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान

छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी के आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:35 PM (IST)
आइटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान
आइटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी के आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। आइटीबीपी कमाडेंट बसंत कुमार नोगल के नेतृत्व में आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने छमनियां चौड़, आइटीबीपी परिसर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय परिसर और सड़क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर एकत्रित कूडे़ को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस अवसर पर आइटीबीपी जवानों ने सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करते हुए कूड़ा न फेंकने की सलाह दी और स्वच्छता का महत्व बताया। लोगों से अपने घर में ही नहीं वरन आसपास के क्षेत्र में भी साफ सफाई रखने के लिए अन्य को भी प्रेरित करने की अपील की गई। सफाई अभियान में द्वितीय कमान शैलेंद्र दोर्जे, उप सेनानी संजय तिवारी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। ======== अमृत महोत्सव कार्यक्रम में एमईएस कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एमईएस कार्मिकों ने वृहद सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में सफाई की।

अभियान की शुरू आत कमांडर कर्नल अजय सिंह भंडारी और दुर्ग अभियंता देशराज ने की। कमांडर कर्नल ने कार्मिकों को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि देश के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ ही सभी लोग अपने परिवेश को साफ सुथरा रखें। सफाई को एक आदत के रू प में विकसित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसी से स्वच्छ भारत का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। सफाई अभियान में सीडब्ल्यू और जीई कार्यालय के कई कर्मचारी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी