देवीधुरा में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप

मां बाराही धाम देवीधुरा में पिछले तीन दिन से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:32 PM (IST)
देवीधुरा में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप
देवीधुरा में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप

संवाद सूत्र, देवीधुरा : मां बाराही धाम देवीधुरा में पिछले तीन दिन से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र वासियों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्थानीय निवासी हेम जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, जीवन चंद्र, लक्ष्मण, तुलसी देवी, हीरा देवी आदि ने बताया कि देवीधुरा बाजार समेत आसपास के गांवों में आए दिन पेयजल संकट बना रहता है। दिनभर स्टैंड पोस्टों में खाली बर्तनों की कतार लगी रहती है। कई गांवों में पांच माह से पानी की नियमित और सुचारू आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्रोत में पर्याप्त पानी होने के बाद भी नलों में आपूर्ति नहीं हो रही है। बताया कि कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बेकार बह रहा है। नलों में पानी न आने से लोग ठंड में दूर दराज स्थित स्रोतों से पानी भर रहे हैं। उन्होंने पेयजल संकट के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि सूचना दिए जाने के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त पाइपों को नहीं बदल रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो जल संस्थान कार्यालय पाटी में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। जल संस्थान के जेई चंद्रशेखर पंत ने बताया कि देवीधुरा पेयजल लाइन के कुछ पाइप टूट गए हैं, जिनकी मरम्मत की जा रही है। शीघ्र आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। ======== चम्पावत में नौलों की सफाई कर रहा जल संस्थान

चम्पावत : पेजयल स्त्रोतों पर दबाव कम करने के लिए जल संस्थान ने नौलों की सफाई कर उनके संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। अब तक नगर क्षेत्र के 12 नौलों की सफाई करने के साथ पुताई की जा चुकी है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि अब तक नगर क्षेत्र में सेलाखोला, नागनाथ, तेलवाड़ा, तल्ली मादली, त्यारकुड़ा, जूप, कनलगाव, छतार आदि स्थानों में नौलों की सफाई की जा चुकी है। बताया कि नगर क्षेत्र के बाद ग्रामीण इलाकों में भी नौलों की सफाई का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी